Ghumla News: बीएन जालान कॉलेज में रक्तदान शिविर, 24 यूनिट रक्त संग्रहित
गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई स्थित बीएन जालान कॉलेज में गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर के समापन तक कुछ और लोगों के स्वैच्छिक रक्तदान करने की उम्मीद जताई गई। शिविर में सीएस डॉ. शंभूनाथ चौधरी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सीएस ने कॉलेज के विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसे जरूरतमंदों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण बताया। शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी के अशोक जायसवाल, विनय कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे। कॉलेज में रक्तदान शिविर के आयोजन में प्राचार्य अमिताभ भारती की सक्रिय भूमिका रही। कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.