गुमला, सितम्बर 29 -- Ghumla News: गुमला। थाना चौक के समीप मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की विशेष जांच की गई। बिना हेलमेट बाइक चलाते करीब 10 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने उन्हें फटकार लगाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। सभी को आवश्यक कार्रवाई के लिए डीटीओ कार्यालय भेजा गया, जहां जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित जांच जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: बिना हेलमेट बाइक चलाने पर नौ हजार रुपये का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...