गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: पालकोट। थाना क्षेत्र के उमड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम बिना मुंडेर के कुएं में डूबने से सात वर्षीय अनिता कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिता के पिता सोमरा उरांव मूल रूप से सिसई थाना क्षेत्र के सिसिकारी गांव के रहने वाले हैं और पिछले कुछ वर्षों से उमड़ा गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम अनिता खेलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बिना मुंडेर वाले कुएं में बच्ची का शव देखा। सूचना पर पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...