Ghumla News: बिना ग्रामसभा नाली निर्माण कराने की बीडीओ से शिकायत
गुमला, अक्टूबर 15 -- Ghumla News: घाघरा। प्रखंड की कुहीपाट पंचायत के तारागुटू गांव में बिना ग्रामसभा के नाली निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रभारी बीडीओ सुशील कुमार खाखा को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि चयनित स्थल पर नाली निर्माण की आवश्यकता नहीं है। साथ ही रैयती जमीन पर नाली निर्माण कराए जाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। नाली निर्माण कार्य के अध्यक्ष जोरू उरांव और सचिव गेंदरा उरांव बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.