Ghumla News: बालू के अवैध कारोबारी को पुलिस ने भेजा जेल
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: सिसई। जिले के थाना क्षेत्र के सुपाली गांव निवासी सुभाष मिंज को अवैध बालू उत्खनन एवं बालू का अवैध भंडारण करने के आरोप में बुधवार को सिसई पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन और भंडारण के मामले में सुभाष मिंज के विरुद्ध 2025 में खनन पदाधिकारी गुमला के द्वारा सिसई थाना में मामला दर्ज था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 178 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.