गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड की सरिता पंचायत अंतर्गत टीटीही भीमाटोली स्थित हरहरा नाला पर ग्रामीणों के श्रमदान से बनाई गई पुलिया मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश में बह गई। पुलिया बहने से आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के कार्य से आने-जाने वाले ग्रामीणों को अब लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों ने बताया कि हरहरा नाला पर स्थायी पुल निर्माण की मांग करीब एक दशक से की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपेक्षा के कारण आज तक पुल नहीं बन सका। इसके बाद करीब पांच वर्ष पहले ग्रामीणों ने आसपास पड़े ह्यूम पाइप एकत्र कर श्रमदान से पुलिया बनाई थी। एक बार बारिश में वह बह गई तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बांस का अस्थायी पुल बनाया। बारिश...