गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: रायडीह प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से नवागढ़ पंचायत के पकरीखोर गांव जाने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात का गंदा पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोटका बस्ती की जर्जर सड़क से हजारों लोग परेशान, बारिश में कीचड़ से बढ़ी मुश्किलेंग्रामीणों की मांग ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में हर वर्ष रास्ते की यही स्थिति रहती है। पकरीखोर की कच्ची सड़क को पक्की कराने और नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों ने ग्रामसभा, मुखिया और बीडीओ को आवेदन देकर पीसीसी पथ निर्माण कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।नाली निर्माण की समस्या ...