Ghumla News: बस रोककर चालक से मारपीट व धमकी देने का आरोप,थाने में शिकायत
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के दीरगांव निवासी एवं मधुकर बस के चालक सुभाष भगत ने मंगलवार को गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर मुरकुंडा निवासी विनय साहू पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। दिए आवेदन के अनुसार सुभाष भगत ने बताया कि वह मधुकर बस चलाते हैं,जो रामपुर,कुरकुरा,कामडारा,हाफू,कुम्हारी,मुरकुंडा,गुमला,कुरूमगढ़ होते हुए चैनपुर तक संचालित होती है। आरोप है कि जगदम्बे बस के मालिक विनय साहू ने मुरकुंडा के पास उनकी बस रुकवाई और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Unnao News: चालक की शह पर अज्ञात लोगों से मारपीट, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.