Ghumla News: बस की छत पर बैठाकर छात्रों की जान जोखिम में डाल रहे संचालक
गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: बसिया। कोनबीर-सिसई पथ पर यात्री बस में छात्रों को छत पर बैठाकर सफर कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे कोनबीर से सिसई जाने वाली बस में स्कूल-कॉलेज के छात्र समेत अन्य यात्री सफर करते हैं। बस के अंदर सीटें भर जाने के बाद छात्रों को बस की छत पर बैठाकर ले जाया जाता है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद बस संचालक और चालक यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। मामले को लेकर एसडीओ सुधीर प्रकाश ने कहा कि बस की छत पर यात्रियों को बैठाकर ले जाना नियम के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि बसिया थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.