Ghumla News: बसिया में थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गुमला, अक्टूबर 26 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कलिगा ढलान के पास सोमवार दोपहर महिंद्रा थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बोकारो जिले के गोमिया निवासी विनोद कुमार (30वर्ष) के रूप में हुई है। वह एगजीकॉन टेलीफोन कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से कोनबीर लौट रहा था। इसी दौरान कलिगा ढलान के पास महिंद्रा थार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.