Ghumla News: बसिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर-तेतरा अंबाटोली के समीप शनिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुडाम बसिया निवासी दीपक कच्छप (18),सरईडीह निवासी सिमसोन किंडो (18) और टिंकू सिंह (19) के रूप में हुई है। तीनो इंटर के छात्र थे। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त शनिवार दोपहर एक बाइक से पालकोट घूमने गए थे। रात में वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोनबीर-तेतरा अंबाटोली के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपक कच्छप और सिमसोन किंडो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिंकू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल टिंकू को तत्काल बसिया रेफरल अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.