Ghumla News: बसिया में किराये के विवाद में बस रोक चालक-कंडक्टर को पीटा
गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। गुमला जिले के बसिसा प्रखंड के किन्दिरकेला मस्जिद के पास रविवार सुबह करीब 9.30 बजे किराये के विवाद को लेकर 10-15 युवकों ने अमित बस को रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की। यात्रियों से भरी बस में अचानक हुई घटना से महिलाओं समेत अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार युवकों ने बस चालक मार्टिन टोपनो और कंडक्टर के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके पास से छह हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन छीन लिया गया। युवकों ने मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मामले को लेकर चालक मार्टिन टोपनो ने बसिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.