गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: गुमला। सदर प्रखंड की फसिया पंचायत स्थित आनंद नगर चौक से विंध्याचल मंदिर जाने वाली सड़क बरसात शुरू होते ही बदहाल हो गई है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से राहगीरों, स्कूली बच्चों व दोपहिया चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़क समय से पहले उखड़ गई। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत और नाली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...