Ghumla News: बघिमा के पास मोबाइल वेटनरी वैन पलटी
गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: पालकोट। गुमला-पालकोट मुख्य मार्ग पर बघिमा के समीप बुधवार को मोबाइल वेटनरी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन का चालक नशे में था और इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मोबाइल वेटनरी वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से क्षेत्र के पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पशुपालकों का कहना है कि वैन के माध्यम से गांवों में पहुंचकर मवेशियों का इलाज किया जाता था। अब वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पशुओं के इलाज में विलंब होने की आशंका है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को परेशानी नहीं हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.