गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवेनगर गांव में बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाना में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पवन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य में कई दिनों तक मजदूरी की थी। बकाया मेहनताना मांगने पर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे उसे चोट आईं। इलाज के बाद उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई।वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बेहराकुदर गांव में हुए हिंसक झड़प के मामले में प्राथिमिकी दर्ज उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।चैनपुर...