Ghumla News: बकरी से पौधा बर्बाद होने पर महिला को चाकू मारा,गिरफ्तार
गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। बकरी से पौधा बर्बाद होने को लेकर हुए विवाद में तिलसिरी गेरेटोली गांव की मिनी उरांव पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में मिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी लुकस किंडो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को मिनी उरांव बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बकरी ने गांव के ही लुकस किंडो के पौधे को नुकसान पहुंचा दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लुकस ने चाकू निकाल कर मिनी पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मिनी के पति बिरसा उरांव ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.