गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: गुमला। राजकीयकृत मध्य विद्यालय अंबेडकर नगर में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की नई गाइडलाइन के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आमसभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया वार्ड कमिश्नर लखन राम की अध्यक्षता और रश्मि कुमारी के पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण ढंग से हुई।निर्वाचन में फिरोज अहमद को अध्यक्ष तथा अनुराधा कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सरवरी खातून, शशि कुजूर, रेखा देवी, सुहैल अंसारी, सगुफ्ता परवीन, नूरजहां खातून, रौशन परवीन, सीमा कुमारी, सोनामति देवी, सहनीला परवीन, पिंकी देवी, अंजुम परवीन, जगमाइत देवी और शशि देवी को समिति का सदस्य बनाया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद जायसवाल, वार्ड कमिश्नर लखन राम व कई अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...