Ghumla News: फाइलेरिया पीड़ित 10 मरीजों को मिली व्हीलचेयर
गुमला, अगस्त 11 -- Ghumla News: गुमला। फाइलेरिया से गंभीर रूप से प्रभावित गुमला प्रखंड क्षेत्र के 10 मरीजों को मंगलवार को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। पैरों में अत्यधिक सूजन के कारण चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को रोजमर्रा के कार्यों में सहूलियत देने के उद्देश्य से व्हीलचेयर का वितरण किया गया। व्हीलचेयर पाने वालों में दशमी देवी, घुरू कुजूर, फिरू उरांव, एतवारी देवी, गणेश अहीर,अतीम बीबी, बिरिया टोप्पो, ग्रेस लकड़ा, चमरा उरांव और मंगरा उरांव शामिल हैं। फाइलेरिया के कारण इन मरीजों के पैरों में काफी सूजन रहती है, जिससे उन्हें दैनिक गतिविधियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। व्हीलचेयर मिलने से अब उनके आवागमन में आसानी होगी और वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता से कर सकेंगे।व्हीलचेयर वितरण के दौरान गुमला के बीडीओ और सीडीपीओ समेत संबंधित विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.