गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डांडकेशा गांव में शक्ति विकास युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित सात दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला नावाटांड रांची और महादेव चैगरी टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में नावाटांड की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि विधायक जिगा सुसारन होरो के निजी सचिव अभिषेक लकड़ा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और मुखिया सुशील उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। कमेटी की ओर से विजेता टीम को 18 हजार रुपये और एक बड़ा खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को 14 हजार रुपये और एक छोटा खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया।अभिषेक यह भी पढ़ें- Katihar News...