गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेसेरा गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल बरला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। रविवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना बसिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन विमल दांग ने बताया कि अनिल बरला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...