Ghumla News: फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 17 हजार ठगने का आरोपी युवक धराया
गुमला, अक्टूबर 23 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखा कर दुकानदार से 17 हजार रुपये ठगने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बड़ाइक मुहल्ले के समीप की है। आरोपी की पहचान यश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बड़ाइक मुहल्ला निवासी राहुल खलखो गुमला ऑनलाइन सेंटर नाम से दुकान चलाता है। 22 अक्टूबर की दोपहर यश कुमार उसकी दुकान पर पहुंचा और ऑनलाइन भुगतान करने के बदले नगद रुपये लेने की बात कही। उसने 17 हजार रुपये के ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया। इस पर दुकानदार ने उसे 17 हजार रुपये नगद दे दिए।काफी देर बाद भी राहुल खलखो के बैंक खाते में रकम नहीं पहुंची। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और वह आरोपी की तलाश करने लगा। शुक्रवार की दोपहर युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.