गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना पुलिस ने प्रेमिका पर टांगी से जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नातापोल निवासी 25 वर्षीय अंकित लकड़ा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को अंकित लकड़ा अपनी प्रेमिका से मिलने रायडीह थाना क्षेत्र के मरदा गांव पहुंचा था। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर अंकित ने घर में रखी टांगी से युवती पर हमला कर दिया और घटना के बाद फरार हो गया।घटना के बाद रायडीह थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव नातापोल से गिरफ्...