गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: हरिहरपुर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय हरिहरपुर स्थित संकुल संसाधन केंद्र में रसोइया-सहायिकाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सह बीआरपी निर्भय कुमार ने रसोइया एवं सहायिकाओं को भोजन बनाने के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोईघर की साफ-सफाई, पोषण वाटिका के रखरखाव और खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री पोषण योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। मौके पर शशांक शेखर शर्मा, ध्रुवराम, ख्रीस्तानन्द मिंज सहित अन्य रसोइया एवं संयोजिकाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: मध्य विद्यालय बिशनप...