गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को करमा पूजा पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं पूजा में शामिल हुए। सभी ने मिलकर करम डाली की पूजा की और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली में श्रद्धा और उल्लास से मना करम पर्वपूजा की विधि-विधान पूजा की शुरुआत करम वृक्ष की विधि-विधान से पूजा के साथ हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे। पूजा के दौरान करमा पर्व के महत्व पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, स...