गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरतंगा में रविवार को सरना संगम क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिनीहॉकी टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला रुगू टोली और मोरगांव टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में रुगू टोली ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि विधायक जिगा सुसारण होरो के निजी सचिव अभिषेक लकड़ा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव और राजेंद्र उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद बॉल हिट कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं: विधायकपुरस्कार वितरण आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को जोड़ा खस्सी और उप...