गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के खड़ियापाड़ा निवासी कमलेश गोप के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगद हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। मामले को लेकर कमलेश गोप ने गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार कमलेश गोप अपने पड़ोसी के घर आयोजित सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। पूजा समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 45 हजार रुपये नकद गायब थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कोड़ाकेल में घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद व जेवर चोरी इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन का दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...