गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: सिसई। पुसो थाना पुलिस ने रविवार को तकनीकी सत्यापन के बाद गुम हुए पांच मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। सभी मोबाइल धारकों ने फोन गुम होने पर थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया था। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि इससे पहले 29 जून 2026 को भी छह गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराएं,ताकि बरामदगी के बाद उसे वापस किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...