गुमला, अक्टूबर 26 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सात साल से लापता संजीता कुमारी के मामले में मुख्य आरोपी भुखली देवी को नार्को टेस्ट के लिए अनफिट करार दिया गया है। इस कारण गुजरात के गांधीनगर स्थित फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय में प्रस्तावित नार्को टेस्ट नहीं हो सका। इससे संजीता के लापता होने की गुत्थी सुलझाने की पुलिस की कोशिशों को झटका लगा है। इससे पहले न्यायालय के निर्देश पर 11 अगस्त तक नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जानी थी, लेकिन आरोपी के अनफिट होने के कारण टेस्ट नहीं हो पाया था। इसके बाद उसकी एलवीए और एसडीएस जांच कराई गई, जिसमें उसे संदिग्ध पाया गया। अब पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाने और संजीता का सुराग तलाशने में जुटी है। सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी सात वर्षों से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में गांव और आस...