गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के केमटे गांव में 18 वर्षीय युवक आकाश मलार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार बुधवार रात आकाश ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना तत्काल रायडीह थाना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार मृतक के दो भाई एक सप्ताह पहले गोवा से घर लौटे थे। बुधवार रात पिता समेत परिवार के कुछ सदस्य नशे की हालत में थे। इसी दौरान आकाश की पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ...