Ghumla News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खटवा नदी के समीप बुधवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टोटो निवासी मो. अर्श (30) और मो. फैजल (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक से भरनो जा रहे थे। खटवा नदी के पास अचानक पिकअप से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बाइक को टक्कर मारकर पिकअप फरार,युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.