Ghumla News: पालकोट में मार्केट निर्माण का स्थल बदलेगा,हाट-बाजार नहीं होगा प्रभावित
गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट बाजार टांड़ में प्रस्तावित मार्केट निर्माण को लेकर हाट दुकानदारों और किसानों ने आपत्ति जताई है। बुधवार को प्रभावित दुकानदारों ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और वर्तमान स्थल पर निर्माण नहीं कराने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि बाजार टांड़ में पिछले 30-40 वर्षों से हाट लगता आ रहा है और इससे सैकड़ों दुकानदारों, किसानों व छोटे कारोबारियों की आजीविका जुड़ी है।
दुकानदारों की चिंताएं दुकानदारों ने विधायक को आवेदन सौंपकर कहा कि सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट के लिए बाजार टांड़ का बड़ा हिस्सा उपयोग होता है। प्रस्तावित मार्केट निर्माण से हाट के लिए उपलब्ध जगह कम हो जाएगी, जिससे लंबे समय से यहां कारोबार कर रहे दुकानदारों और किसानों के सामने रोजी-रोटी का संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.