गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र के पगला डेरा जंगल के पास रविवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चिरोडीह तेतरचौरा निवासी हेमंती देवी के रूप में हुई है। स्थानीय स्तर पर पहचान के लिए प्रयास किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त हुई। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की,इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...