गुमला, अक्टूबर 23 -- घरेलू विवाद में बेटे की हत्या Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेगा गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद में एक पिता ने अपने 40 वर्षीय बेटे की टांगी से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलदीप यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी पिता हरि यादव ने पालकोट थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव के अत्यधिक शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार सुबह से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। देर शाम कुलदीप नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से फिर विवाद करने लगा। इस दौरान उसने पिता के साथ मारपीट की कोशिश की। इसी बीच हरि यादव ने पास रखी टांगी से कुलदीप की गर्दन के पास वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई...