गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार रात्रि में रायडीह प्रखंड के केमटे गांव में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ इंद्रदेव की पूजा की गई। इस अवसर पर रात्रि मेला और रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नागपुरी गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में कलाकार चिंता देवी, सुहाना देवी, कैयुब अब्बास, अर्जुन लकड़ा और सारिका नायक ने आधुनिक और पारंपरिक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इससे पहले गांव के पारंपरिक पूजा स्थल पर बैगा पुजारी राजू राम बैगा, ग्राम प्रधान कृष्णा बैगा, बलकु बैगा और बुधु बैगा ने विधि-विधान से इंद्रदेव की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने गांव और समाज की सुख-शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा और बेहतर फसल की कामना की।मौके पर प...