गुमला, अगस्त 1 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित बसंत गैरेज के समीप शनिवार को एक पान दुकान में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने दुकान का छप्पर तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।पीड़ित अजय चौरसिया ने बताया कि चोर दुकान से 800 रुपये नकद के अलावा करीब 20 हजार रुपये मूल्य की कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान ले गए। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के पीछे सब्जी मंडी के लिए बने शेड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उनका आरोप है कि नशे की हालत में रहने वाले लोग ही इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...