Ghumla News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम की मौत, गांव में मातम
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड के लोंगा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोंगा गांव निवासी असलम अंसारी के 9 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी और मीनारूल अंसारी के 5 वर्षीय पुत्र जैद अंसारी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Ara News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली छात्र, डूबने से मौत हादसे का विवरण हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि दोनों बच्चों की माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अरमान लोंगा मध्य विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वहीं जैद भी इसी विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था, हालांकि उसका नामांकन नहीं हुआ था। दोनों बच्चों के बीच गहरी दोस्ती थी और शनिवार को दोनों स्कूल नहीं गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.