गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में लावारिश शवों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से करीब पांच वर्ष पहले लगभग दो लाख रुपये की लागत से लगाया गया डीप फ्रीजर बिना उपयोग के ही खराब हो गया है।

डीप फ्रीजर की क्षमता दो शवों को सुरक्षित रखने की क्षमता वाला यह डीप फ्रीजर अस्पताल परिसर के पीछे स्थित पोस्टमार्टम हाउस में स्थापित किया गया था। बताया जाता है कि स्थापना के बाद से आज तक इसका एक बार भी उपयोग नहीं किया गया। लंबे समय तक बंद पड़े रहने और नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण अब डीप फ्रीजर काम नहीं कर रहा है।

सरकारी राशि का दुरुपयोग इसकी व्यवस्था इसलिए की गई थी कि लावारिश शवों या ऐसे शवों को, जिनके परिजन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं, कुछ दिनों तक सुरक्षित रखा जा सके। लेकिन उपयोग शुरू होने से पहले ही इसके खराब हो जाने से सर...