गुमला, अक्टूबर 5 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । संत पीटर उच्च विद्यालय टोंगो परिसर में मंगलवार को विश्व पशु कल्याण दिवस पर जागरूकता सह चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, करुणा और संरक्षण की भावना विकसित करना था।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर तेज कुमार बाखला,शिक्षिका शशि अंजू समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और वन विभाग से जुड़े नंदकिशोर, सुमित सांवरिया, आलोक व दिलीप मौजूद थे। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पशु-पक्षियों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ईशांत चीक बड़ाईक, नंदकिशोर मुंडा और दिवास महतो का चयन जिला स्तर के सम्मान के लिए ...