गुमला, जुलाई 25 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के फसिया पंचायत अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत भवन में मुखिया व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी गुमला की अध्यक्षता में गव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के पशुपालकों,किसानों व ग्रामीणों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान पशुपालन को आय का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पशुपालन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन,टीकाकरण,संतुलित आहार,पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की अपील की। मुखिया नरेश उरांव ने ग्रामीणों से स्वरोज...