Ghumla News: परमवीर अल्बर्ट एक्का कॉलेज में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की जयंती
गुमला, जुलाई 31 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर के हिंदी विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अगस्तुस एक्का,फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अजीम प्रेमजी स्कूल में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की जयंतीकार्यक्रम का उद्धाटन हिंदी विभागाध्यक्ष अंजना कुजूर ने स्वागत भाषण देते हुए प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अगस्तुस एक्का ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी सामाजिक समानता, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी रचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.