गुमला, नवम्बर 1 -- पारिवारिक विवाद के बाद कुएं में मिला शव Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। पत्नी से आठ साल से चल रहा विवाद सुलझाने की कोशिश नाकाम रहने के दूसरे दिन शनिवार को रविंद्र रौतिया (45वर्ष) का शव गांव के एक कुएं में मिला। उसने कुंए में कुद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईर टोली गांव की है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया,और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।मृतक परिजनों के अनुसार, रविंद्र और उसकी पत्नी पिछले आठ वर्षों से अलग रह रहे थे। पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ गांव में ही मायके में रहती थी। शुक्रवार को रविंद्र ने पारिवारिक विवाद सुलझाने और पत्नी को दोबारा साथ रखने के लिए ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी। बैठक में उसने पत्नी ...