गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर चैनपुर में शनिवार को मां दुर्गा के पंडाल का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मां दुर्गा के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इससे पहले शुक्रवार की शाम बेलवरण पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। शनिवार को चैनपुर के एसडीओ हरि उरांव और थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मौके पर मुखिया शोभा देवी, पूजा समिति के संरक्षक रघुनंदन प्रसाद, जमुना प्रसाद केशरी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल, महासचिव सचिन कुमार सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।इससे यह भी पढ़ें- Hajipur News: पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श...