गुमला, अक्टूबर 18 -- पकरा गांव में कथित हवाई फायरिंग की जांच Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा गांव में निर्माणाधीन पड़हा भवन के पास कथित हवाई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार शाम दो अज्ञात अपराधियों द्वारा दो राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की चर्चा है। हालांकि घटनास्थल से कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार पकरा गांव में विधायक मद से पड़हा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। चर्चा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो अज्ञात लोग पैदल निर्माणाधीन भवन के पास पहुंचे और दो राउंड हवाई फायरिंग कर पूर्व दिशा की ओर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर कामडारा थाना प्रभारी आशीष कुमार केशरी और बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी पुलिस बल के...