गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: नेतरहाट के रास्ते में पर्यटकों को मिलेगा ठहराव और स्वाद का ठिकाना चटकपुर चौक के पास 80 डिसमिल जमीन पर वेसाइड एमेनिटी विकसित करने की तैयार रेस्टोरेंट, ढाबा, विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की मिलेगी सुविधा गुमला संवाददाता

नेतरहाट मार्ग पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं की योजना नेतरहाट की खूबसूरत वादियों का सफर करने वाले पर्यटकों को अब रास्ते में ही ठहरने और खानपान की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। रांची समेत दूसरे शहरों और राज्यों से घाघरा-बिशुनपुर के रास्ते नेतरहाट जाने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने चटकपुर चौक के समीप वेसाइड एमेनिटी विकसित करने की योजना बनाई है। नेतरहाट से करीब 23 किमी पहले राजकीय राजमार्ग के किनारे इसके लिए 80 डिसमिल सरकारी जमीन चिह्नित की गई है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रतिव...