गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: भरनो। झारखंड राज्य युवा आयोग एवं पर्यटन,कला-संस्कृति, खेलकूद विभाग के तत्वावधान में सोमवार को भरनो प्रखंड परिसर में नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशापान के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। संस्था के आरआर मेहता ने युवाओं से नशे से दूर रहकर बेहतर समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति भी सचेत किया। बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नशे की लत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है और समाज को कमजोर बना रही है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। अंत में प्रखंडकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। ...