गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि सिविल कोर्ट के एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने सोमवार को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में डुमरी निवासी विकास टोप्पो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।मामला वर्ष 2022 का है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी पीड़िता के घर में मजदूरी का काम करता था। घटना के दिन घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।बाद में परिजनों के घर पहुंचने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों...