गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। जिले के थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने लोहरदगा जिले के तिगरा गांव निवासी राजकुमार लोहरा (40वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। आरोपी को लोहरदगा जिले के सोमार बाजार से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को लेकर भरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर मेहमानी में आया था। इसी दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को पीड़िता का सौतेला पिता बताया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष कुमार स...