गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बाल सुधार गृह भेज दिया। जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व किशोरी के परिजनों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत के बाद बाल सुधार गृह भेजा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...