गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी पुल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान लवागाई गांव निवासी सौरभ टोप्पो (18), समीर उरांव (15) और बिरसा उरांव (20) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो बाइक...