गुमला, जुलाई 30 -- Ghumla News: डुमरी। प्रखंड के नवाडीह स्थित कैथोलिक चर्च परिसर में शुक्रवार को संत इग्नासियुस लोयोला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फादर ब्यातुश किंडो ने बताया कि सुबह आठ बजे विशेष मिस्सा पूजा होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बच्चे और युवा गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के समापन पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...